फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फसलों को चट कर रहे जंगली जानवर, किसान हो रहे मायूस

Thu, 05 Jun 2025 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। महिला सभागार खैरना में बुधवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन

डोबा के किसान देवेंद्र सिंह ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, फसलों को बचाने के लिए घेरबाड़ और अरहर के बीज की मांग की। लोहाली के रतन सिंह रावत ने फसलों में कीट प्रबंधन, उद्यान विभाग से उच्च गुणवत्ता के पौधे वितरित करने, नाबार्ड योजना के तहत पॉलीहाउस निर्माण में किसान का अंशदान 10 प्रतिशत करने की मांग की है। पादप अनुवांशिक ब्यूरो के वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्य ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से उन्नत खेती करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. केएम राय, डॉ. राहुल देव, डॉ. अंजुलि अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, अजय जोशी, तरुण कुमार, लता पांडे, प्रेरणा वुगला, प्रियंका निगल्टिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें