रामनगर (नैनीताल)। खताड़ी निवासी जाकिर हुसैन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री अदीबा का अपने पति हसीन से दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। बताया कि ईद के दिन दामाद हसीन और उसके भाई घर आए थे। गालीगलौज करने के बाद हसीन ने अदीबा के साथ मारपीट की। फिर अदीबा पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। हमले में बेटी के हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। फिर अस्पताल में बेटी का इलाज कराया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि हसीन और उसके भाइयों नसीम और मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।