फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सास मंदिर और पति ऑफिस में...बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला, जेवर-नकदी भी ले गई; केस दर्ज

Wed, 08 Jan 2025 10:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

तल्ली बमोरी क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। उस समय सास मंदिर और पति ऑफिस में था। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी साथ ले गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के तल्ली बमोरी क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। उस समय सास मंदिर और पति ऑफिस में था। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी साथ ले गई है।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले निजी बैंककर्मी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। पिछले साल 24 दिसंबर को वह ऑफिस गया था। मां सुबह 10 बजे मंदिर गई थीं। जब मां साढ़े दस बजे मां घर लौटीं तो गेट पर ताला लगा मिला। सूचना पर वह भी घर पहुंचा। उसने आसपास पत्नी और बच्चों की तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का अपने ही पारिवारिक युवक से प्रेम संबंध हैं। उस पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पीड़ित ने उसी पर पत्नी और बच्चों को ले जाने का आरोप लगाया। मामले में कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें