फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तल्लीताल चौराहा पर चौड़ीकरण कार्य बना परेशानी का सबब

Fri, 25 Oct 2024 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल चौराहे पर चौड़ीकरण व यातायात प्लान के तहत किया जा रहा निर्माण कार्य बड़े वाहन चालकों के लिए दिक्कत का सबब बन गया है। लोनिवि की ओर से डांठ पर किए गए निर्माण के बाद पालिका तक के वाहन भी एक बार में चौराहे को पार नहीं कर पा रहे हैं। चौराहा पार करने के लिए बड़े वाहनों को एक बार बैक करना पड़ रहा है जिससे वीकेंड पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


नैनीताल के तल्लीताल डांठ पर चौराहा चाैड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। चौराहे के बीच में गांधी मूर्ति लगाने के लिए सड़क के कुछ हिस्से पर निर्माण किया गया है। साथ ही झील के किनारे पाथवे का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए डांठ पर पार्क होने वाले दो पहिया वाहन भी वहां से हटा दिए गए हैं लेकिन इसके बाद भी डांठ से निकलने के दौरान बड़े वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना चौराहे से गुजरने वाले पालिका के बड़े कूड़ा वाहन भी एक बार मोड़ काटने पर चौराहे को पार नहीं कर पा रहे हैं। वाहन को पूरा मोड़ने के लिए वाहन बैक करने पड़ रहे हैं जिससे पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने की भी आशंका बनी रहती है।
वीकेंड पर ट्रैफिक बढ़ने के दौरान जाम की भी समस्या पैदा हो सकती है। हालांकि लोगों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रोका गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि सड़क किनारे बाइक पार्क नहीं होने पर वाहन एक बार में मुड़ सकेगा। बताया कि वाहनों की लंबाई चौड़ाई को देखते हुए ही चौराहे पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें