फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्यों न मामले की सीबीआई जांच कराई जाए

Tue, 22 Aug 2023 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कॉर्बेट पार्क में अवैध रूप से छह हजार पेड़ काटने और अवैध निर्माण के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्यों न मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपालियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।
विज्ञापन





देहरादून निवासी अनु पंत ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कॉर्बेट पार्क में छह हजार पेड़ों के कटान के संबंध में विभिन्न रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष रखी गई। छह जनवरी 2023 को हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से भी कहा था कि वह कॉर्बेट पार्क में छह हजार पेड़ों के कटान के प्रकरण पर सभी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें और बताएं कि किन लोगों की लापरवाही और संग्लिप्ता से ये अवैध कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें