हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने एक बार फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने वाले खुद जांच से क्यों डर रहे हैं। उच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने के बजाय वह सुप्रीम कोर्ट की शरण में क्यों गए। कहा कि राज्यपाल का कांग्रेस को इस प्रकरण में समय न देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष को गंभीर प्रकरण को राज्यपाल के सामने रखने का अधिकार है। भाजपा ने लोकतंत्र को लाचार बना दिया है। (माई सिटी रिपोर्टर)