फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोड के बॉटल नेक की कब सुध लेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने शहर के अधिकतर चौराहों और सड़कों का चौड़ीकरण तो करा दिया है लेकिन शहर के बीचोबीच स्थित एक सड़क पर बना बॉटल नेक अब भी जाम का कारण बन रहा है। यहां जाम ऐसा लगता है कि वाहन चालक ही नहीं बल्कि पैदल राहगीर भी परेशान रहते हैं।हम बात कर रहे हैं सिंधी चौराहे से आगे रामपुर रोड की ओर जाने वाली सड़क की। रामपुर रोड को अग्रसेन चौक से जोड़ने वाली सड़क एक जगह पर इतनी संकरी है कि वहां चौपहिया दो वाहन आसानी से पास नहीं हो पाते हैं। इस कारण यहां दिन भर में कई बार जाम की स्थिति बनती है। रामपुर रोड पर वाहनों का दोतरफा दबाव है। दिन भर में सैकड़ों वाहन इस रोड से गुजरते हैं बावजूद इसके अभी तक यह बॉटल नेक खत्म नहीं हुआ है। इससे कई बार यहां मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें