फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब खाली होगा कूड़ा, ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर तक कूड़ा पहुंचा

विज्ञापन
गौलापार स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर सड़क पर फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम आरक्षित वन भूमि पर कूड़ा डाल रहा है। अब कूड़ा फोरलेन हाईवे तक पहुंच गया है। शिकायत के बाद न तो नगर निगम के अधिकारी और न ही वन विभाग के अधिकारी इसका संज्ञान ले रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को वन विभाग ने चार हेक्टेयर भूमि कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने के लिए दी थी। शर्तों के अनुसार नगर निगम को इसी क्षेत्र में कूड़ा डालना है लेकिन नगर निगम ने कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने आरक्षित वन भूमि में भी कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं। अब कूड़ा फोरलेन हाइवे तक पहुंच गया है। सड़क तक कूड़ा पहुंचने से आम लोगों का गुजरना दूभर हो गया है। गौलापार और इंदिरा नगर के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कमिश्नर के जनता दरबार में भी शिकायत की जा चुकी है। गौलापार के लोगों ने इस कूड़े को सड़क किनारे से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को लीगेसी वेस्ट प्लांट लगाने के टेंडर खोल दिए जाएंगे। इसके बाद कंपनी सफाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें