फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: फोन पर हुआ विवाद, बीवी मायके गई तो शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया, इलाज के दौरान मौत

Fri, 27 Mar 2026 11:16 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

पुलिस के अनुसार पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद युवक ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा के नारायण नगर निवासी प्रदीप आर्य (38 वर्ष) की बुधवार की रात हालत बिगड़ गई। उसे एसटीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी और फोन पर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने शराब में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया।

मुखानी पुलिस के अनुसार प्रदीप पेशे से पेंटर था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जब वह काम से वापस आया तो उसने पत्नी को फोन किया। फोन पर ही दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद वह बाजार से शराब लाया और कुछ मिलाकर पी लिया।

जब हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे लेकर एसटीएच गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था। उसका 13 साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें