फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीड़ बढ़ी तो रूसी बाईपास पर रोके वाहन, नैनीताल शटल से पहुंचे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। इस पर रविवार को पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास नंबर एक और दो में पार्क करा दिया। इसके बाद शटल के माध्यम से पर्यटक नैनीताल पहुंचे। इधर, भवाली मस्जिद तिराहा से भी डायवर्जन प्लान के तहत वाहनों को निकाला गया। नैनीताल में सैलानियों की आमद बढ़ने से होटलों में अधिकतर कमरे पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पट गए। इस पर पुलिस ने यातायात प्लान के तहत वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका गया। यहां से सिर्फ उन्हीं सैलानियों के वाहनों को प्रवेश दिया जिनकी शहर के होटलों में बुकिंग थी और वहां पार्किंग की सुविधा थी। अन्य वाहनों को रोक सैलानियों को शटल से भेजा गया।सैलानियों ने चिड़ियाघर, स्नोव्यू, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व वाटरफाल की सैर की। शाम को मालरोड पर भी रौनक देखने को मिली। इसके अलावा नौका विहार का आनंद उठाने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें