फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिव सुमिरन जिन जाना, सोई नर ब्रह्म समाना...

Sat, 09 Mar 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही कुमाऊं भर में बैठकी और खड़ी होली की भी शुरूआत हो गई है। पौष माह से शुरू हुई होली चौथे चरण में पहुंच चुकी है। अब शृंगार रस की होली शुरू हो जाती है। महाशिवरात्रि के दिन अधिकतर जगहों पर शिवपद की होली का गायन किया गया। इधर हिमालय संगीत शोध समिति जेके पुरम मुखानी में बैठकी होली में युवाओं ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

संगीतज्ञ डाॅ. पंकज उप्रेती ने शिवपद की होली शिव सुमिरन जिन जाना, सोई नर ब्रह्म समाना... गाकर शुरूआत की। मनोज पांडेय ने आज सदाशिव खेलें होरी गायन किया। आचार्य धीरज उप्रेती के संचालन में शुभम मठपाल, पंकज जोशी, कार्तिक जोशी, दीपा बिष्ट, ममता भट्ट, नीलम जोशी, मीनाक्षी त्रिपाठी, गिरीश बिष्ट, योगेश त्रिपाठी, दीपक आर्य ने सामूहिक शिव होली गाई।
इनके अलावा नवप्रभात सिंह नेगी, गर्वित कांडपाल, निमिश कांडपाल, भास्कर डालाकोटी, नव्या उनियाल, दिव्या जोशी, आरव थुयाल ने भी होली की प्रस्तुति दी। वहां पर तनुज भट्ट, जीएस बिष्ट, राहुल तिवारी, दीपक आर्या,, प्रमोद अर्या, शुभम पांडे, योगेश त्रिपाठी, करण जोशी, योगिता पांडे, ज्योति पांडे, कनिका जोशी, किरन बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें