फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सामने से गुजरा बाघ तो अटक गई सांसें

Fri, 08 Dec 2023 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह सड़क से गुजर रहे युवक के आगे से अचानक बाघ निकल गया। गनीमत रही कि चंद कदम दूर व्यक्ति पर बाघ ने हमला नहीं किया। मंदिर में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई।
विज्ञापन


गर्जिया मंदिर रामनगर वन विभाग व कॉर्बेट से सटे इलाके में स्थित है। गर्जिया मंदिर के सेवक उमेश मौलेखी बृहस्पतिवार सुबह बस से उतरकर पैदल मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी सामने एकाएक वयस्क बाघ आ गया जो सड़क पार कर जंगल को चला गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाघ को देखते ही युवक ने पीछे की ओर आकर अपनी जान बचाई। बता दें कि पूरे क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। मामले में रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांत नायक ने बताया गर्जिया मंदिर समिति के कैमरों में एक बाघ कैद हुआ है। घटना का संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी रामनगर को पत्र लिखा है कि उस क्षेत्र में अगर पर्यटक रुककर फोटो खिंचवाते हैं तो उन्हें सचेत करते हुए कार्रवाई की जाए। नदी में उतरकर फोटो वगैरा खिंचवाने पर रोक लगे। डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही लगातार बाघ की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें