फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में गाड़ियों के पहिए जाम

Sun, 24 Mar 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। होली का जश्न मनाने के लिए नगर में सैलानियों की भीड़ उमड़ चुकी है। यहां पहुंचे सैलानियों के वाहनों के दबाव के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही शहर के अधिकांश होटल पैक रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। वाहनों के दबाव के चलते नैनीताल की माल रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड और मस्जिद तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर के बाद छोटे-बड़े पार्किंग स्थल पैक हो गए। इधर, सैलानियों की आवक बढ़ने से बाजारों में खासी भीड़ रही। पर्यटक स्थल स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, बॉटनिकल गार्डन, केव गार्डन में सैलानियों की पूरे दिन आवाजाही रही। इसके अलावा नैनीझील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि होली की छुट्टियों के चलते सैलानियों की आमद बढ़ेगी। नैनीताल के शेरवानी होटल के जीएम सिद्धार्थ शर्मा और नैनी रिट्रीट के जीएम डीएस जीना ने बताया कि आगामी दिनों के लिए उनके होटलों के कमरे पैक है। होली पर्व पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें