फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवैध रूप से ला रहे थे दाल, 20 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी समिति के सचल दल ने कालाढूंगी नयागांव क्षेत्र में लगभग 3.15 लाख रुपये कीमत की दालों की दो गाड़ियां पकड़ीं। टीम ने व्यापारियों पर 20 हजार रुपये जुर्माना और मंडी शुल्क लगाया।
विज्ञापन


मंडी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर सचल दल सोमवार रात कालाढूंगी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहा था। रामनगर से आ रहे दो वाहनों की जांच की तो उसमें दाल के कट्टे लदे थे। वाहन सवार व्यापारियों के पास मंडी प्रपत्र और गेट पास नहीं मिला। टीम ने जुर्माना लगाकर धनराशि कार्यालय में जमा कराई। मंडी सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिना थोक व्यापारी लाइसेंस लिए मंडी के कृषि उत्पाद का कारोबार करने और पकड़े जाने पर वैधानिक रूप से दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें