फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवाॅर्ड लेकर विद्यालय पहुंची छात्राओं का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के शाइनिंग स्टार स्कूल ने प्रतिष्ठित विप्रो अर्थियन नेशनल अवॉर्ड 2025 जीता है। इसके बाद अवाॅर्ड लेकर विद्यालय पहुंची छात्राओं का विद्यालय प्रशासन ने स्वागत किया। इस दौरान एक नाटक का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक डीएस नेगी ने छात्रा राशि तिवारी, जागृत तिवारी, अंशिका नेगी व अंकिता रजवार को सम्मानित किया। पिछले दो वर्षों से नेचर साइंस इनिशिएटिव, देहरादून से संचालित सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल्स प्रोग्राम के तहत शाइनिंग स्टार स्कूल के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मार्गदर्शन मिल रहा है। इन्हीं प्रयासों से विद्यालय की टीम ने आसपास के समुदायों में ईको-ब्रिकिंग, मासिक धर्म स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक उपायों और सार्थक उपभोग के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाए। इसे देखते हुए विद्यालय की टीम विप्रो अर्थियन नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें