फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Biparjoy: उत्तराखंड में भी दिख सकता है बिपरजॉय का असर, 21 तक बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

Sun, 18 Jun 2023 04:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

राज्य में 21 जून तक मौसम में बदलाव रह सकता है। 18 और 19 जून को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी आने का भी अनुमान है। फिलहाल मानसून 29 जून तक आने का अनुमान है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ रहे तापमान की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ा हुआ है। मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं पहाड़ों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। अब बिपरजॉय का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है। 18 से 21 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 21 जून तक मौसम में बदलाव रह सकता है। 18 और 19 जून को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी आने का भी अनुमान है। फिलहाल मानसून 29 जून तक आने का अनुमान है। इस बार मानसून राज्य में देर से पहुंच रहा है।

इधर शनिवार को हल्द्वानी में भीषण गर्मी पड़ी। दिन के समय लू के थपेड़े चल रहे थे। शनिवार को बाजार की बंदी थी ऐसे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार बारिश के आसार बन रहे हैं। जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें