फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लगातार तीसरे साल मई में मेहरबान रहा मौसम

Sun, 28 May 2023 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिगड़ रहा मौसम जहां लोगों को परेशानी में डाल रहा है, वहीं पर्यावरण के लिहाज से यह अच्छा संकेत माना जा रहा है। पिछले तीन साल से मई में गर्मी अपेक्षाकृत कम पड़ रही है। बारिश होने से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

साल-2021 में मई में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा था। हल्द्वानी में पूरे माह 156.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी। साल 2021 में 16 मई को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री था। साल 2022 में ताउ ते तूफान की वजह से हल्द्वानी में पूरे माह में 49.7 मिमी बारिश हुई थी। इस साल 20 मई को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा था। साल 2023 में हल्द्वानी में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अभी तक 112 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि मई में हल्द्वानी में औसत बारिश 45 मिमी होती है।
साल 2021 से 2023 के मई में औसत बारिश सामान्य से ज्यादा रही है। इस साल 22 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। मई में जाते समय भी मौसम अपेक्षाकृत कम गर्म रहेगा।
विज्ञापन


वनाग्नि की कम घटनाएं
हल्द्वानी। मई में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस समय गर्मी चरम पर होती है। पिछले तीन साल से मई में हो रही बारिश की वजह से तापमान अपेक्षाकृत कम है तो वहीं वनाग्नि की घटनाएं भी कम होने से वन विभाग को राहत है।

हल्द्वानी में मई में पिछले पांच सालों में तापमान
साल अधिकतम तापमान
2023 38.0 डिग्री (22 मई)
2022 39.2 डिग्री (20 मई)
2021 38.5 डिग्री (16 मई)
2020 41.0 डिग्री (26 मई)
2019 40.7 डिग्री (30 मई)

- इस साल मई में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अच्छी बारिश हुई है। पिछले दो साल में भी मई में अच्छी बारिश हुई थी जिस वजह से गर्मी से अपेक्षाकृत राहत रही है। -डॉ. आरके सिंह, मौसम विज्ञानी, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें