फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमः दिन भर कहीं नजर नहीं आया अलर्ट जैसा कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर मामूली बारिश हुई। बीते चौबीस घंटे में जिले भर में नैनीताल में सबसे अधिक और कालाढूंगी में सबसे कम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। शुक्रवार को नैनीताल और इसके आसपास सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। नैनीताल में दोपहर ढाई बजे के करीब कुछ देर के लिए बारिश हुई लेकिन बाद में मौसम सामान्य हो गया। दोपहर बाद शहर की पहाड़ियां कोहरे से ढक गईं। शाम साढ़े छह बजे शहर में रिमझिम बारिश होने लगी। नैनीताल और इसके आसपास की प्रमुख सड़कें खुली रहीं और दिन भर सामान्य गति से यातायात संचालित होता रहा।
-इनसेट
ताम ग्रामीण मार्ग बंद
नैनीताल। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से शुक्रवार की सुबह जिले भर की दस ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं थीं। आपदा प्रबंधन समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों ने दस में सात सड़कों पर जमा मलबा हटाकर यातायात सुचारु करा दिया। देर शाम तक तीन ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए नहीं खुल सके थे।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस ग्रामीण सड़कें बंद थीं। इनमें से देर शाम तक बसगांव-तवालेख, डाकबंगला-जमरानी, वलना-बलना मार्ग, खुजेटी-पतलिया-जसूरा, खजेटी-पतलिया, नौना-व्यासी, देवीपुरा-सौड़ मार्ग पर यातायात सुचारु करा दिया गया था। अमृतपुर-जमरानी, कौंता ककोड़- हरीशताल और फतेहपुर-बेलबसानी मार्ग अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन

-इनसेट
कहां कितनी हुई बारिश (एमएम में)
नैनीताल-37.5
हल्द्वानी-20.0
कोश्या कुटौली-17.0
धारी- 25.0
बेतालघाट-9.4
रामनगर- 8.4
कालाढूंगी-6.0
मुक्तेश्वर- 18.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें