फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: प्री मानसून की फुहारों से मौसम हुआ सुहावना, आज बारिश के आसार; नैनीताल में गिरा तापमान

Mon, 24 Jun 2024 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी शहर में प्री मानसून की पहली फुहारों से मौसम सुहाना हो गया है। रविवार को पहली बारिश का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बारिश का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर में प्री मानसून की पहली फुहारों से मौसम सुहाना हो गया है। रविवार को प्री मानसून की पहली बारिश हुई। कुछ इलाकों में आधे घंटे तक झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिनभर हल्के बादल और धूप के बीच उमस बनी रही।

रविवार को पहली बारिश का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इधर बादलों के बरसने से मुरझा गई फसलों में भी जान आ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटे में प्रदेशभर में कहीं मध्यम और कहीं तेज बारिश की चेतावनी दी है। बारिश का यह दौर फिलहाल 27 जून तक चलेगा। किसान नरेंद्र मेहरा ने बताया कि बारिश से मक्का की फसल को फायदा होगा। गन्ना और धान की नर्सरी के लिए बारिश काफी लाभदायक रहेगी।

24 घंटे में बारिश का आंकड़ा

  • नैनीताल- 19 एमएम
  • हल्द्वानी- 9 एमएम
  • कालाढूंगी- 3 एमएम
  • रामनगर- 5.6 एमएम
  • मुक्तेश्वर- 11.8 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें