फोटो.
पहन वसंती बाना, सजन मोरे अंगना में आना
हल्द्वानी। हिमालय संगीत शोध समिति के रजत जयंती होली महोत्सव और कार्यशाला के क्त्रस्म में शनिवार को कलाकारों ने वसंत पर आधारित होली गीतों की प्रस्तुति दी गई। डॉ. पंकज उप्रेती ने पहन वसंती बाना, सजन मोरे अंगना में आना होली गाई। बसंत पांडे ने आई वसंती बेला, नितिन पाठक आयो नवल वसंत सखी ऋतुराज कहाए होली गायन किया। आशीष मेहता ने मन रंग दे करतार, मधुर मेरा साज मिला दे और पीयूष पांडे ने वसंती बहार छाई, हर मन हर्षित भये गाकर समा बांधा। संचालन में कार्तिक जोशी और शुभम मठपाल ने सहयोग दिया। पंकज जोशी, सुशांत बिष्ट, कार्तिक हरबोला, श्रेयांश मौलेखी, नीरज उप्रेती, सुमित पांडे, शुभम पांडे, देव तिवारी, शिवांश गंगोला, काशवी पाठक, नव्या उनियाल समेत काफी संख्या में युवा गायक मौजूद रहे। संवाद