फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव, सड़कें कीचड़ से पटीं; इस बाईपास रोड पर आवाजाही मुश्किल

Tue, 28 Jul 2026 10:56 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कठघरिया-कालाढूंगी बाईपास रोड पर भारी बारिश से जलभराव हो गया है। सड़क खोदे जाने से से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हल्द्वानी कठघरिया चौराहे पर नहर के टूटने के कारण हुआ जल भराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के कठघरिया-कालाढूंगी बाईपास रोड पर भारी बारिश से जलभराव हो गया है। सड़क खोदे जाने से से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बरसात का पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुस रहा है। स्कूल से आने-जाने वाली महिलाओं और बच्चों को भी दिक्कतें हो रही हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह सड़क कठघरिया, जवाहर ज्योति को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।

सड़क जगह-जगह बदहाल हो गई है और पानी जमा होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। निकासी नहीं होने के कारण कीचड़ फैल रहा है। मनोज खुल्वे, दीपक खुल्वे, नीतू दोसाद, पप्पू राम, करन, स्नेहा नेगी, बबली नेगी आदि ने सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें