फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश से डीएसए मैदान में जलभराव

Wed, 26 Jun 2024 07:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल में बारिश के बाद डीएसए मैदान में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार को बारिश के चलते डीएसए मैदान और मालरोड में जलभराव हो गया। सुबह के समय चटख धूप खिलने से गर्मी और उमस महसूस हुई लेकिन दोपहर बाद बादल घिरना शुरू हो गए और शाम 3:30 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएसए मैदान में जल भराव की सूचना पर क्षेत्र में काम कर रहे ठेकेदार की ओर से नाले में लगे कूड़े को हटवाकर मैदान से पानी की निकासी कराई गई।
मैदान खाली होने के बाद जेसीबी की मदद से जल भराव वाले क्षेत्र में मिट्टी और रेत भरी गई। इधर बारिश के चलते झील को भरपूर मात्रा में पानी मिला। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि नैनीताल में बारिश के मौसम के चलते प्रत्येक विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बारिश के दौरान सड़कों या कहीं भी जल भराव या मलबा गिरने पर तुरंत सफाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें