नैनीताल। ग्रीष्म सीजन में पानी की दिक्कत को देखते हुए जल संस्थान के नैनीताल डिविजन ने सात पिकअप की व्यवस्था की है। ग्रीष्म सीजन में विभिन्न कारणों के चलते प्रतिवर्ष पानी की दिक्कत रहती है जिससे लोग परेशान रहते हैं। विभाग की ओर से भी इस समस्या को देखते हुए पूर्व तैयारी की जाती है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश सिंह गर्ब्याल का कहना है कि डिविजन की ओर से नैनीताल व भवाली शहर के साथ ही ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट एवं पंगोट बगड़ आदि क्षेत्र को पानी मुहैया कराया जाता है। पानी की कमी पर विभागीय टैंकर भेजा जाता है। सात पिकअप की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। विभागीय अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।