हल्द्वानी। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में पानी की बर्बादी हो रही है। इमरजेंसी के सामने लगी पीने के पानी की टंकी के सभी नल खराब हो रहे हैं। इससे रोजाना कई लीटर पानी नालियों में बह रहा है। लोगों का कहना है कि नलों से चौबीसों घंटे नलों से पानी बहता रहता है। चिकित्साधीक्षक अरुण जोशी ने कहा कि पानी की टंकी की साफ-सफाई करनी है। जल्द ही खराब नलों को दुरुस्त कर दिया जाऐगा। I