हल्द्वानी। बुधवार को दोपहर में बारिश के बाद एक बार फिर गौला बैराज से शीतलाहाट प्लांट की जलापूर्ति ठप हो गई।जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि अपराह्न तीन बजे से साढ़े चार बजे तक प्लांट की आपूर्ति बाधित रही। प्लांट को पानी न मिलने से काठगोदाम के चांदमारी, नई बस्ती, बद्रीपुरा, कॉलटैक्स समेत आठ हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट बना रहा।