हल्द्वानी। बारिश भले ही थम गई हो लेकिन गौला बैराज से जलापूर्ति बाधित होने का कम जारी रहा। सोमवार को बैराज में सिल्ट जमा हो गई। सिंचाई विभाग की ओर से सफाई के लिए शाम पांच बजे बैराज के गेट खोल दिए गए। इससे शीशमहल फिल्टर प्लांट की पानी की सप्लाई ठप हो गई। इसकी वजह से बरेली रोड, रामपुर रोड क्षेत्र में आंशिक तौर पर लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि देर शाम सात बजे बैराज से प्लांट की आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।