फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 18 घंटे बाद गौला से फिर पानी बंद, आज ठप रहेगी आपूर्ति

Fri, 04 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी से बुधवार की रात जलापूर्ति सुचारू होने के 18 घंटे बाद फिर ठप हो गई। काठगोदाम गौला बैराज में बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 20 हजार क्यूसेक पहुंच गया। सुरक्षा की दृष्टि से बैराज के सभी छह गेट खोल दिए गए। इससे जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट की जलापूर्ति भी ठप हो गई। ऐसे में रात और शुक्रवार की सुबह शहर में पानी की सप्लाई भी बाधित रहेगी। संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा जाएगा। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक काठगोदाम क्षेत्र में 87 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें