गौलापार (नैनीताल)। देवलातल्ला कुंवरपुर गौलापार में चोर नलकूप की 12 एमएम मोटी वायर काट ले गए। इससे पेयजल एवं सिंचाई आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार सुबह किसान हरेंद्र क्वीरा ने नलकूप का दरवाजा खोला तो केबल कटी हुई दिखाई दी। सूचना तत्काल मैकेनिक तारा दत्त परगाई एवं ग्राम प्रधान बालम सिंह नौला, थानाध्यक्ष काठगोदाम को दी गई। मैकेनिक तारा दत्त परगाई ने बताया की कई अन्य ट्यूबवेलों से भी केबल चोरी की घटनाएं हुई हैं।