कोटाबाग। कोटाबाग विकासखंड की ग्राम पंचायत बांसी और सौड़ के कई तोक सात दिनों से अंधेरे में हैं। ऊर्जा निगम के जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर में बारिश का पानी चला गया जिससे वह फुंक गया और गांवाें की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति नहीं की तो वह ऊर्जा निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य बांसी के प्रकाश सिंह बिष्ट ने बताया कि सात दिन से गांव में बिजली नहीं है। कहा कि ऊर्जा निगम के अभियंता न तो गांव आते हैं और न ही समस्या का समाधान कर रहे हैं। वहीं ऊर्जा निगम के जेई विक्रम बिष्ट ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अंदर पानी भर जाने से वह फुंक गया है। कहा कि जल्द बिजली सप्लाई कर दी जाएगी। इन गांवों में मीटर रीडिंग के लिए कर्मचारी नियुक्त है। यदि वह नहीं पहुंच रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।