फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में गर्मी से पहले पानी के लिए घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। गर्मी शुरू होने से पहले ही भीमताल में पानी के लिए घमासान मचा हुआ है। भीमताल के थकुड़ा वार्ड में पिछले छह माह से पानी के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी नहीं आने से परेशान महिलाएं कई किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीण कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन पानी की समस्या हल नहीं हो पाई है। क्षेत्र के ईश्वरी लाल ने बताया कि थकुड़ा में करीब 150 परिवार पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। थकुड़ा क्षेत्र जलसंस्थान कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। गांव के मोहन राम, दयाल कुमार, गोविंद, शेरी राम, नंदी आर्या, गीता आर्या, दीपा आर्या, सावित्री देवी, कला देवी, कमला देवी, परी देवी, कविता, पूजा ने जल्द पानी नहीं आने पर जलसंस्थान कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, मेहरागांव क्षेत्र में भी पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। भीमताल के चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने कहा कि भीमताल नगर क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए जलसंस्थान और जिला प्रशासन को ठोस प्लान बनाना होगा। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से भी मदद की जाएगी। चनौतिया ने भीमताल नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार नलकूपों की बोरिंगों पर कार्रवाई के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इन नलकूपों से कनेक्शन दिलाने की अपील जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें