फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुनर्निर्माण के बाद भी नहीं मिला जल, घरों में सूखे रहे नल

Wed, 21 Jun 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वॉक-वे मॉल के पास पेयजल लाइन में पुनर्निर्माण का काम पूरा होने के बाद मंगलवार को फिर लीकेज की समस्या बन गई जिससे आठ हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। जल संस्थान की ओर से इन क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बीते दिनों शीशमहल स्थित तीनों प्लांट बंद कर पुनर्निर्माण का काम किया गया था इसके बाद लाइन मेें लीकेज होने लगा। इस पर आपूर्ति बंद कर लीकेज सुधारी गई। इस बीच लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
इधर, बीते चार दिन से हिम्मतपुरा तल्ला क्षेत्र में नलकूप के खराब होने से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान की ओर से क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए टैंकरों से पानी पहुंंचाया गया। इसके अलावा नलकूप की मोटर और पंप की मरम्मत का काम चल रहा है। विभाग के अनुसार बुधवार तक मोटर की मरम्मत काम पूरा करने के बाद जलापूर्ति को सुचारू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट - पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लाइन में लीकेज की समस्या आ गई है जिसके चलते मंगलवार को प्लांट नंबर दो बंद करना पड़ा है। इसके बाद लाइन में काम शुरू किया गया जो जल्द पूरा करा दिया जाएगा। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन

- रविशंकर लोशाली, ईई जलसंस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें