रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला जोन के वॉच टावर से पर्यटक अब वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। बता दें कि सांभर रोड और तून भोजी में मौजूद वॉच टावर का किराया निर्धारित नहीं होने से इसे शुरू नहीं किया जा सका है। अब पार्क प्रशासन ने इसका किराया प्रति व्यक्ति 500 रुपये निर्धारित कर प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि सांभर रोड के वॉच टावर में छह जबकि तून भोजी के वॉच टावर में चार लोग जा सकेंगे। दोनों वॉच टावर पर गाइड को ले जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलते ही इन्हें पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।