नैनीताल। शनि, नेपच्यून और चंद्रमा आज सुबह बेहद करीब आकर आकर्षक नजारा प्रस्तुत करेंगे। अर्धचंद्र के साथ शनि बहुत चमकदार और बगैर दूरबीन के नजर आएगा जबकि नीले रंग का नेपच्यून एक सामान्य दूरबीन से देखा जा सकेगा। इस दौरान दूरबीन की सहायता से शनि ग्रह के आकर्षक छल्ले भी देखे जा सकेंगे। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह नजर आने वाली यह खगोलीय घटना मून डांस कहलाती है।