फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डायवर्जन कार्य न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार। दो दिन से हो रही भारी बरसात से नंधौर से भू-कटाव हो रहा है। इस कारण नदी का रुख तटवर्ती गांव की तरफ हो गया है। इससे दुबेलभीडा, आमखेड़ा, मुखानी खड़कू, घूसापुर, बिहार नगर के गांव में भारी खतरा मंडरा रहा है। समाजसेवी भुवन पोखरिया ने कहा कि ज्ञापन एवं दूरभाष से प्रशासन के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। नंधौर में जगह-जगह सिल्ट जमा होने से नदी का रुख क्षेत्र की ओर हो गया है। अगर बरसात रुकते ही नंधौर नदी में डायवर्जन का कार्य नहीं हुआ तो 7 अगस्त से वह ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें