भीमताल (नैनीताल)। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। वह 15 सूत्री मांगों के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। पांडे ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गोशाला का निर्माण करने, उत्तराखंड मूल निवासियों के लिए 1950 को आधार मानते हुए विकास प्राधिकरणों में आवास निर्माण का सरलीकरण, मूल निवास प्रमाणपत्र के लिए 1950 को आधार वर्ष मानने, जंगली जानवरों को रोकने के उपाय और गणना करने की मांग की है। साथ ही प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के लिए शुल्क माफ करने, बड़े शहरों में व्यवस्थित कार पार्किंग, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, कोल्ड स्टोरेज हाउस की स्थापना, राज्य आंदोलनकारियों को 10 हजार पेंशन समेत भीमताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर को दूसरा कैंपस बनाने की मांग भी की है।