फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वार्षिक और स्थायी सदस्यता शुल्क बढ़ाने पर हुई वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब की शनिवार को हुई वार्षिक आम सभा में आय-व्यय से संबंधित मामलों को स्वीकृत किया गया। मुख्य रूप से क्लब की सदस्यता के सापेक्ष लिए जाने वाले वार्षिक शुल्क और स्थायी सदस्यता शुल्क बढ़ाने के लिए वोटिंग की गई।
विज्ञापन


क्लब के उपाध्यक्ष चौधरी धीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्लब का वार्षिक सदस्यता शुल्क तीन हजार को छह हजार करने और स्थायी सदस्यता के रूप में जीएसटी के साथ लिए जाने वाले तीन लाख छह हजार रुपये के शुल्क को छह लाख के प्रस्ताव पर व्यक्तिगत वोटिंग की गई। बीते तीन दिनों से क्लब के देशभर में मौजूद 3700 सदस्यों के लिए ई वोटिंग भी की जा रही थी। रविवार को परिणाम के बाद क्लब पदाधिकारियों की ओर से इसकी घोषणा प्रस्तावित है। सभा में कुछ आंतरित मुद्दों का भी निस्तारण किया गया। यहां सचिव मुकुंद प्रसाद, संयुक्त सचिव अखिल साह, दिनेश चंद्र साह, वीर श्रीवास्तव, जेएस सरना आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें