फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता आज करेंगे मतदान

Fri, 19 Apr 2024 06:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को नैनीताल जिले के मतदाता अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के लिए भीमताल, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ और बेतालघाट ब्लॉक के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां बुधवार और बृहस्पतिवार को पहुंच गईं। जिले में 1010 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। ओखलकांडा, धारी, भीमताल और रामगढ़ में 57 पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले बुधवार को ही मतदान केंद्रों पर छह किमी पैदल और घोड़े के सहारे मतदान केंद्रों पर पहुंची। शेष पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्र में पहुंच गईं। भवाली-भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस और पीआरडी कर्मियों से चुनाव के दिन बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। भीमताल के डाक बंगला स्थित मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया है। जिसमें तैनात अधिकारी महिलाएं है। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां मत पेटियों के साथ हल्द्वानी मतगणना स्थल पर पहुंचेंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें