हल्द्वानी। काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस का बुधवार को सिर्फ एक यात्री होने के कारण संचालन नहीं किया गया। रास्ते में अन्य सवारियां भी मिलने की संभावना कम थी, इसलिए बुधवार को इसे नहीं भेजा गया। डिपो की एसएसआई इंदिरा भट्ट ने बुधवार को इस वॉल्वो बस के लिए सिर्फ एक ही ऑनलाइन टिकट बुक होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अन्य बसें अपने तय समय पर संचालित की गईं। माई सिटी रिपोर्टर