किच्छा। डिग्री काॅलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित शिविर में स्वयंसेवक उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ विभिन्न बौद्धिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व-विकास संबंधी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने प्रतिदिन की भांति योग एवं जुम्बा के माध्यम से अपने दिन की शुरुआत की। स्वयंसेवियों ने ग्राम खुरपिया एवं महाविद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों में साक्षरता, स्वच्छता, लैंगिक जागरूकता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता रैलियां निकालीं। शिविर में प्राचार्य डॉ. राजीव रतन, डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. नरेश कुमार, रोहित चौहान, शांभवी तिवारी, त्रिलोचन पाठक आदि ने विचार रखे। वहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजयानंद, डॉ. मनीषा पांडेय, उमराव सिंह, डॉ. हर्षिता तिवारी, प्रकाश डुंगराकोटी, लवली पांडेय, उपेन्द्र कुमार, इमरान आदि मौजूद रहे। संवाद