फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वयंसेवियों ने पर्यावरण के प्रति निजी जिम्मेदारियों को जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के एनएसएस शिविर के तहत रविवार को प्रभात वंदन से शुरुआत के बाद योग एवं व्यायाम हुआ। दोपहर से पूर्व स्वयंसेवियों ने श्रमदान किया। बौद्धिक सत्र में पर्यावरणविद् चंदन सिंह नयाल ने पर्यावरण संरक्षण के कार्य, अभियान और अनुभवों के बारे में बताया। युवाओं का आह्वान किया कि वह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी समझें। पर्यावरण प्रेमी यशपाल रावत ने स्वयंसेवियों के साथ मिलकर वृहद पौधरोपण का संकल्प लिया। ललिता जलाल ने वर्मी-कंपोस्ट प्लांट के बारे में जानकारी दी। संचालन सुनैना ने किया। भजन संध्या एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यहां प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, समन्वयक जगमोहन नेगी, ललित मोहन पांडे, मीनाक्षी बिष्ट, निशा बनौला, आलोक भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें