गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट के शहीद श्री संजय बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से पंचायत भवन घुना में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। एनएसएस के जिला समन्वयक प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने स्वयंसेवियों के लिए किए परियोजना कार्यों का निरीक्षण किया। विद्यालय की प्रियांशी मेहरा, विनीत बिष्ट, हर्षिता बिष्ट, अक्षमा, आकांक्षा आर्या ने गीत और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह, बीडीसी सदस्य देवेंद्र भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष धाराबल्लभ, दिनेश रावत, किरन रानी, मुन्नी पांडे आदि मौजूद रहीं।