नैनीताल। मल्लीताल मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डीएसए की ओर से स्थानीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ छह दिसंबर को सुबह दस बजे से होगा। कार्यक्रम के अनुसार सात दिसंबर को प्रातः 11 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी खेल प्रेमी जुटे हुए हैं।