फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवेक ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी के छोटी मुखानी निवासी विवेक पांडे ने सोमवार को जारी हुए जेईई एडवांस की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 176 रैंक हासिल कर परचम लहराया है। इससे पूर्व हुए जेईई मेन्स के पेपर में विवेक ने उत्तराखंड में टॉप किया था।विवेक पांडे के पिता प्रेम प्रकाश पांडे इंजीनियर और मां बीना पांडे भी नौकरी करती हैं। सुविधा संपन्न घर से ताल्लुक रखने के बाद भी विवेक ने सुविधाओं को दरकिनार कर केवल पढ़ाई पर फोकस किया और सिर्फ की-पैड फोन का इस्तेमाल किया। विवेक ने बताया कि जेईई मेन्स और एडवांस की परीक्षा के लिए उन्होंने रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई के बाद कुछ घंटे संकल्प संस्थान में कोचिंग करते थे। स्कूल और कोचिंग कक्षाओं में पढ़ाए गए विषयों का स्वाध्याय करते थे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए सेल्फ स्टडी का सबसे बड़ा योगदान होता है। पढ़ाई के बीच मोबाइल के इस्तेमाल से ध्यान भटकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। संस्थान के निदेशक प्रगट सिंह बराड़ ने कहा कि विगत कई वर्षों से संस्थान के विद्यार्थी जेईई मेन्स और एडवांस की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को जारी हुए जेईई एडवांस के परीक्षा परिणाम में संस्थान के छात्र विवेक ने एक बार फिर परचम लहराया। इनके अलावा संस्थान के तनिष्क अधिकारी और तुषार फुलारा ने भी अच्छे अंकों के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें