फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार को सभी औद्योगिक और प्रशिक्षण संस्थानों में मशीनों की पूजा अर्चना की गई। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों ने भी विश्वकर्मा जयंती पर औजारों का पूजा की।
विज्ञापन

आईटीआई हल्द्वानी में प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी के निर्देशन में प्रथम कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आईटीआई के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक स्मिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य शंकर लाल, गिरीश चंद्र दुर्गापाल आदि मौजूद रहे। संवाद
मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
हल्द्वानी। विश्वकर्मा जयंती पर लामाचौड़ स्थित सर्वोदय आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि घनानंद पांडे ने 2020-22 के उत्तीर्ण छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र दिए। संस्थान के मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। ललित टम्टा और नेहा टम्टा ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। संस्थान के सहायक निदेशक पीयूष द्विवेदी ने बताया कि 2020-22 के सभी छात्रों का प्लेसमेंट हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें