रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की विभिन्न रेंजों में विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। इस दौरान जंगल से सटे इलाके के लोगों को जागरूक किया गया। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान झिरना रेंजर नंदकिशोर रूवाली ने बताया कि विश्व वानिकी दिवस पर कॉर्बेट से सटे इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को वनाग्नि और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहां रेंजर भानु हरबोला, नवीन पांडेय, संजय पांडेय, विनोद बुधानी आदि थे।