हल्द्वानी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पहाड़कोटा की बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष की जिम्मेदारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट को दी गई है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सिंह पूर्व में जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, कोटाबाग के प्रभारी हेमवती नंदन दुर्गापाल, हीरा बल्लभ बुधानी ने खुशी जताई है। माई सिटी रिपोर्टर