नैनीताल। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों की सेहत बिगड़ रही है। ऐसे में बीडी पांडे अस्पताल में अधिकतर मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। जांच के बाद डॉक्टर उन्हें दवा और सतर्क रहने की नसीहत दे रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण रोजाना 20 से 25 मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार के आ रहे हैं। पेट दर्द, कमर दर्द, बीपी, शुगर के भी मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिन्हें दवाई के साथ ही जंक फूड के सेवन से बचने, साथ ही स्वच्छता का ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। संवाद