भीमताल (नैनीताल)। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में सोमवार को क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। जूनियर बालक वर्ग में विपिन सिंह दानू प्रथम, गौरव बिष्ट द्वितीय, सुधारक भट्ट तृतीय, बालिका वर्ग में दिव्या पलड़िया प्रथम, भूमिका भंडारी द्वितीय, कुमकुम इटनी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, लव्यांश मेवाड़ी द्वितीय, कार्तिक शुक्ला तृतीय स्थान और बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह चौहान प्रथम, हर्षिता पंत द्वितीय और ऋतुप्रिया विश्वास तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य एसएस नेगी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।