गौलापार (नैनीताल)। नंधौर बर्ड वाॅचिंग एंड नेचर गाइड संघ के लिए सर्वसम्मति से हुए चुनाव में विनोद चौसली को अध्यक्ष, हरीश थुवाल उपाध्यक्ष और रमेश वारियाल को सचिव चुना गया। अध्यक्ष विनोद चौसली ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को इको-टूरिज्म से जोड़कर उन्हें स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। संघ के माध्यम से जिप्सी सफारी, होम-स्टे और बर्ड वाॅचिंग टूर को बढ़ावा दिया जाएगा।