फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नोकिया स्मार्टपुर सेंटर से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैलपोखरा में मंगलवार को नोकिया स्मार्टपुर सेंटर शुरू किया गया है। यह केंद्र 3000 ग्रामीणों को डिजिटल सुविधा प्रदान करेगा। नोकिया के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत स्थापित इस केंद्र का संचालन ऋचा संस्था कर रही है। कालाढूंगी के एसडीएम सुधीर कुमार ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इसे गांव के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। यह सेंटर सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सहायता, शिक्षा-आजीविका मार्गदर्शन और आपदा जानकारी जैसी सुविधाएं देगा। फोटोस्टेट, स्कैनिंग और इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी गांव में ही मिलेंगी। पहले इन कार्यों के लिए ग्रामीणों को शहर जाना पड़ता था। उद्घाटन के दौरान बच्चों ने कंप्यूटर सीखने में उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें